अंक ज्योतिष (Numerology) में अंक 3 क्या बताता है?

NUMEROLOGY

3/2/20251 min read

अंक 3 गुरू को दर्शाता है। ये बृहस्पति ग्रह (Jupiter) से नियंत्रित होता है। इसके देवता भगवान विष्णु जी है। हमारे सौर मंडल में सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति ही है।यह ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का प्रतीक हैं। यह परिवार को भी दर्शाता है। स्त्री में पति का कारक हैं। अंक 3 वाले लोग बहुत् ज्ञानी होते है। बृहस्पति जी ज्ञान (Knowledgeable), विद्धत्ता, शिक्षा (Education), धार्मिक कार्यों (Religious Work), भक्ति ( Worship) को दिखाता है। ज्ञान पाने की चाह भी होती है इसलिए ये ज्यादा से ज्यादा ज्ञान पाने की कोशिश भी करते है। और जहाँ ज्ञान मिल रहा हो वहाँ प्राप्त करने भी लग जाते है। इनके पास कम पैसा भी हो तो भी ज्ञान पाने के लिए अपनी जरूरत की वस्तुयें भी नहीं लेते। बहुत परिश्रमी (Hard-Working) होते है। मेहनत से नहीं घबराते इसलिए मेहनत से सब कुछ पा लेते है। इन लोगों को अपनी उम्र से ज्यादा बड़े लोगों के साथ उठना बैठना पसंद होता है।

अंक 3 का स्वास्थ्य (Health)

आँखो की रोशनी अच्छी होती है। मोटापा (Obesity), मधुमेह (Diabetes), पेट की बीमारियाँ (Stomach Related Problem), यकृत (Lever), जोड़ों में दर्द (Joint Pain), गैस रह सकती है। इसलिए सेहतमंद भोजन (Healthy Food) का सेवन करना चाहिए।

अंक 3 के कारक तत्व (Traits) क्या होते है?

ब्राह्मण (Priest), आचार्य (Professor), कानूनी सलाहकार

(Law Advisor), न्यायाधीश (Judge), वकील (Advocate), मनोवैज्ञानिक (Psychological), अच्छे गुरु (Good Teacher), ज्ञानी (Knowledgeable), बहुत अच्छे सलाहकार (Very Good Counselor), आत्मविश्वासी (Confident), कार्यकुशल (Efficient), आत्मबोध (Self-Realization), विवेक (Wisdom), संयम (Control), अच्छे वक्ता ( Good Speaker), परिवार से जुड़े ( Attached to Family), आध्यात्मिकता (Spirituality), आदर्शवादी (Idealist), नैतिकता (Ethics), नर्म दिल Warm Hearted), दयालु (Kind), अंतर्मुखी (Introvert) , धार्मिक कार्यों में रुचि (Interested in Religious Work), पौराणिक ग्रंथों में रुचि, पूजा पाठ, तीर्थ यात्रा (Religious Places Journey) को दर्शाता है। रहस्यमय विद्या (Occult Science), ज्योतिष (Astrologer) में भी अच्छा काम कर सकते है।

अंक (Number) 3 के सकारात्मक पहलू (Positive Shades)

अंक 3 वाले लोग लोकप्रिय होते हैं। ये उदार (Kind), साहसी (Brave) और आत्मविश्वासी (Confident) होते हैं। स्वतंत्र (Freedom), महत्वाकांक्षी (Ambitious) होते है। विश्वसनीय , कानून और नियमों का पालन करने वाले होते है। इनमें भी (Authority) होती हैं मगर वो (Discipline) वाली होती है। ये सिर्फ अपना ही फायदा ( Benefit) नहीं सोचते बल्कि ये सबका फायदा सोच कर ही निर्णय (Decision) लेते है। पारिवारिक लोग होते है। परिवार के प्रति जिम्मेदार और कर्तव्यपरायण होते हैं। मज़बूत इच्छाशक्ति, सहिष्णु, सामाजिक, मैत्रीपूर्ण जिम्मेदार होते है। दूरदृष्टि (Visualization) अच्छी होती हैं। अंक 3 वाले नशे को ना कहने वाले ( Says no to Addiction) होते हैं। अच्छे सलाहकार (Good Advisor) होते है। सलाह इनसे अच्छी कोई नहीं दे सकता। अपनी पढ़ाई (Education) से संबंधित (Related) काम करे तो बहुत बढ़िया रहते है। अच्छे प्रबंधक (Good Management) होते हैं। परोपकार (Charity) में आगे रहते है। अपने से नीचे काम करने वाले लोगो का भी हमेशा भला सोचते है। निम्न वर्ग (Lower-Class) कम आय वाले (Low Income) लोगो की भी बहुत इज्जत (Respect) करते है। सफल और समझदार होते है। हमेशा सोच समझ बोलने की ही कोशिश करते है ताकि किसी को बुरा ना लगे। इनके काम नहीं रुकते पैसे के कारण। इनकी शादी अच्छी चलती है।

अंक 3 के नकारात्मक तत्व (Negative Shades)

अंक 3 वाले लोगों में कभी कभी ज़्यादा विनम्र (Polite) भी हो जाते है जिससे कि इनको नुक़सान होते है। कभी कभी भला करने के लिए ये अपना धन की भी हानि करवा लेते है। कई लोगो में ज़्यादा घमंड (Egoism), चिड़चिड़ापन (Irritation), चिंता (Unnecessary Fear), आलसी(Lazy), बैचेन (Restless) भी हो जाते है। अंक (Number) 3 मोटापे (Obesity) का भी कारण है। अपने से नीचे काम करने वालों का भला ना सोचे तो इन्हें नुकसान होता है। कभी कभी जिद्दी और घमंडी हो जाते है। इस

बारे में इनको सोचना चाहिए। ये ज्यादा खर्चीले भी हो जाते है।