चूरमा (गेहूँ के आटे की पंजीरी) Panjeeri
FOODSHOW IN HOMEPAGE


(शिवरात्रि और पूर्णिमा स्पेशल)
सामग्री:-
गेहूँ का आटा 1 कप
देसी घी ¾ कप
चीनी ¾ कप
एक साफ़ और सूखी कड़ाई ले उस को गैस पर मध्यम आँच पर रखें फिर उसमे घी डाले फिर आटा भी डाल दे। 10-12 मिनट तक घी में भुने।
अब आटे में से सोंधी सी खुशबू आने लगेगी और रंग भी बदल कर सुनहरा सा हो जाए तब ये चूरमा
तैयार है।अब गैस को बंद कर दे और इसमें चीनी मिला दे। अब थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दीजिए। यह चूरमा अब खाने के लिए तैयार है।
चीनी को आप थोड़ा कम मीठा पसंद हो तो अपने स्वादानुसार डाल सकते है। यह चूरमा व्रत और त्योहारों पर भी और आप वैसे भी कभी भी मीठा खाने के लिए बना सकते है । इसे आप एक महीने तक हवा बंद डिब्बे (Air tite container) में रख कर कभी भी खा सकते है। बच्चों को भी यह चूरमा बहुत पसंद आता है।
शिवरात्रि, पूर्णिमा और सोमवार के व्रत में भी गेहूँ के आटे का चूरमा या पंजीरी बनाई जाती है।

